82 वर्षीय वृद्धा ने किया ध्वजारोहण, सर्वमंगला पुलिस सहायता केंद्र में मनाया स्वतंत्रता दिवस

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कोरबा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सर्वमंगला पुलिस सहायता केंद्र में विशेष और भावुक दृश्य देखने को मिला। प्रशांति वृद्धाश्रम, सर्वमंगला की 82 वर्षीय श्रीमती जोधीन बाई पटेल ने पुलिस सहायता केंद्र परिसर में ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण के दौरान पुलिसकर्मियों और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया। वृद्धाश्रम की वरिष्ठ नागरिक द्वारा ध्वजारोहण किए जाने से कार्यक्रम में सम्मान और भावनात्मक माहौल देखने को मिला।

पुलिस सहायता केंद्र सर्वमंगला की इस पहल को वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और समाज में उनके योगदान को महत्व देने के संदेश के रूप में देखा गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share