कोरबा में दशहरा देखने पहुंचे परिवार की बोलेरो पार, गोढ़ी गांव से आधी रात को वाहन चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल…

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा। जिले में वाहन चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। दशहरा उत्सव की खुशियां मनाने परिवार सहित पहुंचे एक व्यक्ति की बोलेरो वाहन चोरी हो गई। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम गोढ़ी की बताई जा रही है। चोरी की इस वारदात के बाद वाहन मालिक ने लोगों से वाहन की तलाश में सहयोग की अपील की है।

मिली जानकारी के अनुसार, उरगा निवासी भूषण कुर्रे अपने परिवार के साथ 1 नवंबर 2026 को ग्राम गोढ़ी में दशहरा देखने पहुंचे थे। इसी दौरान देर रात करीब 1 बजे उनकी बोलेरो वाहन क्रमांक CG13U0905 चोरी हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी वाहन का कोई सुराग नहीं मिल सका।

वाहन मालिक की ओर से सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के माध्यम से अपील की गई है कि यदि किसी को उक्त नंबर की बोलेरो कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल सूचित करें।

घटना के बाद अब ग्राम गोढ़ी और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की मांग उठ रही है। यदि आयोजन स्थल, मुख्य मार्ग और गांव से बाहर निकलने वाले रास्तों के कैमरों की फुटेज खंगाली जाए तो वाहन लेकर फरार हुए संदिग्धों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।

दशहरा उत्सव के बीच हुई इस चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन चोरों तक कब पहुंचती है और परिवार को उनका वाहन वापस मिल पाता है या नहीं।

वाहन की जानकारी देने के लिए :

  • वाहन : बोलेरो
  • रजिस्ट्रेशन नंबर : CG13U0905
  • वाहन मालिक : भूषण कुर्रे
  • निवासी : उरगा, जिला कोरबा
  • घटना स्थल : ग्राम गोढ़ी, थाना सिविल लाइन क्षेत्र

अपील : उक्त वाहन कहीं दिखाई देने या कोई जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा वाहन मालिक को सूचित करें।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share