CG में डेंगू के बाद स्वाइन फ्लू का कहर : अब तक मिल चुके तीन पॉजिटिव

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

दुर्ग. जिले में डेंगू के बाद अब स्वाइन फ्लू कहर बरपा रहा है. भिलाई के पंडित जवाहर लाल नेहरु चिकित्सालय सेक्टर 9 में स्वाइन फ्लू से दो पीड़ितों की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. वहीं एक बच्चा इलाज के बाद स्वस्थ हुआ है.मिली जानकारी के मुताबिक, दल्लीराजहरा से पहुंचे 70 वर्षीय एवं रिसाली के 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत स्वाइन फ्लू से हुई है. भिलाई में एक साथ दो स्वाइन फ्लू पीड़ितों की मौत के बाद स्वास्थ विभाग अलर्ट हो गया है.स्वाइन फ्लू वायरस का संक्रमण होने पर पीड़ित को तुरंत हॉस्पिटल में इलाज कराना चाहिए. यदि समय पर इलाज नहीं मिला तो फ्लू अधिक बढ़ जाता है और मरीज की मौत हो जाती है. जिन दो बुजुर्गों की मौत हुई है उनकी उम्र काफी अधिक थी. बीपी, शूगर होने से उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम थी. यदि कोई पॉजिटिव आता है तो उसे विशेष रूप से अलर्ट रहने की जरूरत है.

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search