गणेशोत्सव, गणपति विसर्जन एवं विश्वकर्मा पूजा को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट,शहरी क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों ने किया व्यापक बाइक पेट्रोलिंग एवं पंडालों का निरीक्षण

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा/आगामी गणेशोत्सव, गणपति विसर्जन एवं विश्वकर्मा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने तथा शहर में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा शहरी क्षेत्र में व्यापक बाइक पेट्रोलिंग की गई।बाइक पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा सिविल लाइन थाना, मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र, कोतवाली थाना एवं सीएसईबी थाना क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों को कवर किया गया। इस दौरान क्षेत्र में स्थापित गणेश पंडालों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा पंडाल समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

🏍️ *पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत*

पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर असामाजिक एवं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। आगामी विसर्जन एवं धार्मिक आयोजनों को देखते हुए यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को लेकर भी पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

👮 *वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाली पेट्रोलिंग की कमान*

बाइक पेट्रोलिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक के साथ संबंधित थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं पुलिस बल शामिल रहे।वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वयं क्षेत्र में भ्रमण कर पुलिसिंग की प्रभावशीलता का जायजा लिया गया तथा अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को त्योहारों के दौरान लगातार सतर्कता एवं प्रभावी पेट्रोलिंग बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

🙏 *शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पुलिस की अपील*

कोरबा पुलिस ने गणेशोत्सव एवं विश्वकर्मा पूजा के आयोजकों तथा आम नागरिकों से अपील की है कि सभी धार्मिक आयोजनों को शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित स्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
कोरबा पुलिस आगामी सभी धार्मिक आयोजनों एवं गणपति विसर्जन के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।

🚔 *सजग कोरबा, सतर्क कोरबा*

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share