विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, रंगोली, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता के माध्यम से दिया मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आज दिनांक 9 अक्टूबर 2026 को अधिष्ठाता डॉ. के. के. सहारे के निर्देशन में सामुदायिक जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं के साथ-साथ सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से आमजन को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति संवेदनशील बनने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान अधिष्ठाता डॉ. के. के. सहारे ने अपने संबोधन में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन से जुड़कर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रभावी तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को समझने, प्रभावित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा समाज में जागरूकता का प्रसार करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित कर प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर डीपीएम पद्माकर शिंदे, डॉ. अशोक शाक्य, डॉ. अंकित गुप्ता, डॉ. कमल देवांगन, ताराचंद श्रीवास, तृप्ति ब्राह्मणी, अंजिता बेक सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना तथा समाज में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व का संदेश प्रसारित करना रहा।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search