भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन गांव गांव गली गली में जनसंपर्क कर जनता से ले रहे आशीर्वाद,कोरबा में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार की सीमा को किया पार – लखन लाल देवांगन

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा/पूर्व महापौर भारतीय जनता पार्टी कोरबा विधानसभा के प्रत्याशी लखन लाल देवांगन ने गांव गांव गली गली जन संपर्क कर जनता से आशीर्वाद लिया। उन्होंने गोपालपुर बरेड़ीमुडा, दर्री स्याही मुड़ी सीएसईबी इरीगेशन कॉलोनी एवं अयोध्या पुरी में जनसंपर्क किया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि आप सभी के जन आशीर्वाद से मुझे भाजपा ने कोरबा विधानसभा का प्रत्याशी बनाया इसके लिए मैं आप सभी का आभारी हूं। कोरबा में महापौर रहते मेरे कार्यकाल को आप सभी ने देखा। निश्चित तौर पर कोरबा विकास की श्रेणी में आगे बढ़ा। आज कोरबा में 15 साल से कांग्रेस के विधायक हैं 10 साल से महापौर फिर भी कोरबा में विकास कार्य शून्य है जो कुछ भी काम कराते हैं बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जाता है। कोरबा विधानसभा में कांग्रेस भ्रष्टाचार की सीमा को पार कर चुका है कोरबा की जनता सब समझती है। यह चुनाव धन बल और जन बल की है। आप सभी जन बल का सहयोग करें और धन बल को मात दे। पूर्ण रूप से समर्थन करें। जिससे सेवा और सुशासन का सरकार हो। राखड़ से मुक्त स्वच्छ एवं सुंदर कोरबा बने‌। इस अवसर पर भाजपा के जिला एवं मंडल के पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सहित सैकड़ो से अधिक संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share