बीजेपी-कांग्रेस देखकर किया जा रहा जनहित कार्य, बीजेपी पार्षद के वार्डो में बिना टेंडर हुए कार्य पूर्ण कांग्रेसी पार्षदों को 1 साल से टेंडर का हवाला

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा/नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा में जनहित कार्यों में कांग्रेसी पार्षदों की उपेक्षा एव बिना टेंडर निर्माण कार्य करने के मामले को लेकर विपक्षी पार्षदों ने ज़िलाधीश महोदय से भेट करके जाँच करके उचित कार्यवाही की माँग की है..!


इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास,पार्षद तेजप्रताप सिंह,राजकुमार मिश्रा,राकेश अग्रवाल,संदीप डहरिया,शाहिद कुजूर,हेमंत शहानी ने संयुक्त रूप से कहा की – बाँकी मोंगरा नगर पालिका जबसे अस्तित्व में आया है उस समय से कुछ न कुछ समस्या बना हुआ है वर्तमान में जो बाते सामने आ रही है वह यह है की पूर्व में लगभग 10 महीने पहले बीटी सड़क निर्माण का टेंडर जारी किया गया था जो की आज 10 महीने बाद उस टेंडर को कैंसल करके नया टेंडर जारी किया गया और कांग्रेसी पार्षदों को कहा गया की कार्य टेंडर लगा है उसके बाद होगा पुराना ठेकेदार द्वारा काम करने से मना किया जा रहा है।

इसके बाद अब नया टेंडर जारी हुआ है ईसका टेंडर खुलने का दिनाक 19/11/2026 है,परंतु नगर पालिका शासन प्रशासन द्वारा मनमानी करते हुए भूमिपूजन भी कर दिये और कार्य पूर्ण भी कर लिये सारे नियम क़ानून को दरकिनार करते हुए,और ये सारे नियम क़ानून दरकिनार इस लिए हुए क्योकि वहाँ बीजेपी के पार्षद है कांग्रेसी पार्षद केवल इंतज़ार करते रह रहे है की आज काम होगा कल काम होगा परंतु केवल इंतज़ार हो रहा है क्या क्षेत्र में जनता के लिए जनहित का कार्य बीजेपी कांग्रेस देख कर होगा आपसे विनम्र निवेदन है की मामले की निष्पक्ष जॉच करते हुए कार्य करने वाले फ़र्म,स्वीकृति देने वाले अधिकारी एव कार्य करवाने वाले लोगो के ऊपर उचित कार्यवाही करे ..!


इस अवसर पर प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास,पार्षद तेजप्रताप सिंह,राजकुमार मिश्रा,राकेश अग्रवाल,संदीप डहरिया,शाहिद कुजूर,हेमंत शहानी उपस्थित थे..!

 

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share