महसूस किए गए भूकंप के झटके, मापी गई 3.1 तीव्रता

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। असम के धुबरी जिले में रविवार को भूकंप की खबर है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि रविवार के तड़के असम के धुबरी जिले में 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप सुबह 3:01 बजे 17 किलोमीटर की गहराई पर आया।

सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने कहा, “भारत के असम जिले के धुबरी में भूकंप आया, भूकंप की तीव्रता: 3.1 बताई गई है जिसका एपीसेंटर 17 किमी की गहराई में स्थित था।”

इससे पहले शनिवार की शाम करीब छह बजे मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में भूकंप की खबर मिली थी, हालांकि उसकी तीव्रता काफी कम थी। सिवनी में आए भूकंप की तीव्रता 1.8 मापी गई थी। उससे पहले शुक्रवार की शाम 6 बजकर 47 मिनट के करीब भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गई थी।

राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, पुलिस महानिदेशक जुनेजा और मुख्य निर्वाचन अधिकारियों ने चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दी जानकारी

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search