तलवार लहराने से रोकने पर सिर फोड़ा VIDEO:गणपति विसर्जन में डांस करने के दौरान विवाद, युवक को 6 से 7 टांके आए

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

तलवार लहराने को लेकर विवाद में युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई। हालांकि पुलिस ने FIR में इस बात का जिक्र नहीं किया है।रायपुर में तलवार लहराने से रोकना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोपियों ने युवक डोमेश्वर यादव के साथ बहस की और विवाद बढ़ने के बाद उसका सिर फोड़ दिया। पूरा मामला गणपति विसर्जन के दौरान थाने से महज 500 मीटर दूरी पर ही हुआ। पीड़ित ने पुलिस पर जांच में लापरवाही का भी आरोप लगाया है।

मारपीट में घायल पीड़ित डोमेश्वर यादव ने दैनिक भास्कर को बताया कि 2 अक्टूबर की शाम 4 बजे के करीब वह अपने गणेश पंडाल के पास मौजूद था। यहां से कुछ युवक गणपति विसर्जन के लिए धुमाल बजाते हुए जा रहे थे। इनमें कुछ युवक तलवार लहराते हुए डांस भी कर रहे थे। जिसे मना करने पर विवाद बढ़ गया।

ये पूरी घटना देवेन्द्र नगर थाने से 500 मीटर दूर गणपति विसर्जन की झांकी में तलवार लहराने से शुरू हुई। - Dainik Bhaskar

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share