सीजीपीएससी में हुए भ्रष्टाचार को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कोरबा: सीजीपीएससी में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा हस्ताक्षर अभियान पीजी कॉलेज में चलाया जा रहा है । जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । आपको बता दे कि वर्ष 2022-23 सीजीपीएससी परिणाम को लेकर छात्रों में काफी नाराजगी है। उनका कहना है कि नेताओं और अफसर के बच्चो को बड़े पद दिए गए हैं । वहीं आम लोगों के बच्चों के साथ दोहरा व्यवहार किया गया है। जिसको लेकर पूरे प्रदेश में कई तरह के प्रदर्शन किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में भी सीजीपीएससी रिजल्ट को लेकर अपना विरोध प्रकट किया है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share