KORBA: हाइवे पर पहुंचे हाथियों का झुंड, लग गई लंबी जाम

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read
कोरबा. बीते कुछ समय से कोरबा जिले का कटघोरा मंडल जंगली हाथियों की मौजूदगी का हॉटस्पॉट बना हुआ है. वर्तमान में यहां 45 साथियों का एक दल लगातार घूम रहा है. गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को नेशनल हाइवे 130 पर हाथियों का यह दल सड़क पार कर रहा था. जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर 45 हाथियों का दल पहुंच गया. कटघोरा वनमंडल के केंदई वन परिक्षेत्र के चोड़धवा गांव के पास हाथियों का दल देर रात सड़क पार करते देखा गया. इस दौरान जिसने में ये मंजर देखा उनकी सांसे थमी की थमी रह गई. हाइवे में गाड़ियां जहां थी वहां रुक गई. दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई. कटघोरा से अंबिकापुर तक जाने वाले नेशनल हाईवे में हाथियों की मौजूदगी के कारण रोड के दोनों तरफ ट्रैफिक कुछ देर के लिए जाम हो गया.

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share