वन अधिकार पट्टे के लिए राशि मांगने पर होगी कड़ी कार्यवाही, पाली एसडीएम ने बैठक लेकर निःशुल्क वितरण के दिए निर्देश

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा 06 अक्टूबर 2023/ वन अधिकार पट्टों के वितरण पूर्व अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पाली सुश्री रूचि शार्दुल की अध्यक्षता में अनुविभाग पाली अंतर्गत के समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं हल्का पटवारियों की बैठक आहूत की गई । बैठक में सर्व राजस्व अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि, वन अधिकार पट्टों का वितरण पूर्ण रूप से निःशुल्क किया जाना है । यदि उक्त कार्य में किसी भी अधिकारी, कर्मचारी अथवा अन्य व्यक्ति की लापरवाही या राशि की मांग की जाने संबंधी शिकायत प्राप्त होती है तो, प्राप्त शिकायत के आधार पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी अथवा व्यक्ति के विरूद्ध त्वरित रूप से दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search