गरियाबंद. देवभोग थाना क्षेत्र के ग्राम दबनाई में बीती रात गंगेश्वर सोनवानी को उसके बेटे गिरीश सोनवानी और पत्नी लक्ष्मीबाई ने मौत के घाट उतार दिया. दोनों मां-बेटे ने मिलकर डंडे और पत्थर से पीट-पीट कर गंगेश्वर की हत्या कर दी. जिसका शव लहू लुहान हालात में गांव के शिव मंदिर के पुलिया के नीचे पड़ा मिला. ग्राम कोटवार ने देर रात पुलिस को इसकी सूचना दी.
देवभोग अस्पताल में भर्ती कराने के बाद डॉक्टरों ने गंगेश्वर को मृत घोषित कर दिया. थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया कि मृतक के सिर से लगातार खून बह रहा था. ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई. मामले में मृतक की पत्नी लक्ष्मीबाई और बेटे गिरीश सोनवानी को हिरासत में ले लिया गया है.
छत कूदकर छात्रावास से भागी छात्राएं मिली, पुलिस कर रही पूछताछ
