यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, आरोपियों ने एक युवक को बेदम पीटा, VIDEO वायरल

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

रायपुर। राजधानी के कलिंगा यूनिवर्सिटी (Kalinga University) में छात्रों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छात्र की चार युवक बेदम पिटाई कर रहे हैं. मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है. आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 347 और 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है. यह मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि B.B.A 1st सेमेस्टर के छात्रों के बीच मारपीट हुई है.

सेक्टर ऑफिसर, मास्टर ट्रेनर सहित एमसीएमसी के सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण, निर्वाचन व्यय निगरानी के लिए विभिन्न विभागों के साथ बैठक हुई आयोजित

मामले की जानकारी देते हुए मंदिर हसौद थाना प्रभारी रोहित मालेकर ने बताया कि सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ युवक मारपीट करते हुए नजर आ रहे है. वायरल वीडियो में मार खाने वाले पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है. जिसके आधार पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 294, 506, 323, 347, 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है. फिलहाल, आरोपियों की पतासाजी की जा रही है.

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share