जंगल में टुकड़ों में मिला युवती का कंकाल, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्थित घटकर्रा जंगल में टुकड़ों में युवती का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है. जहां जंगल गए हुए ग्रामीणों ने कंकाल को देखा और पाण्डुका थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कंकाल को कब्जे में लेकर पतासाजी की, जिसमें यह खुलासा हुआ कि कंकाल पास ही के खट्टी इलाके की रहने वाली नाबालिग का है, जो कि हफ्तेभर से लापता थी.पाण्डुका थाना प्रभारी भोला सिंह ने बताया की युवती के परिजनों ने कंकाल की शिनाख्त कि है, कंकाल के पास नीले रंग का दुपट्टा ,गले की माला,चप्पल, इत्र के अलवा किताबें मिली है, जिसे देखकर युवती के परिजनों ने उसे पहचाना. वहीं मामले की सूचना आला अफसरों को देने के बाद राजधानी से फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया है.

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share