मामा ने नाबालिग भांजी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

भानुप्रतापपुर. कांकेर जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र में कलयुगी मामा ने अपने ही भांजी को हवस का शिकार बनाया. मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना 5 सितंबर की शाम की है. घर में पूजा कार्यक्रम के दौरान पीड़िता लघुशंका के लिए निकली. इस दौरान आरोपी मामा बिट्टू व्यापारी ने जबरन भांजी का हाथ खींचकर मुंह दबा दिया और दूर जगह ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया.भांजी के साथ घिनौता कृत्य कर मामा ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी और भाग गया. पीड़िता ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजनों ने पखांजूर थाना आकर शिकायत दर्ज कराई.

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share