दिवंगत विधायक भीमा मंडावी की बेटी का VIDEO हो रहा वायरल, दीपा ने कहा – मेरे पापा के बलिदान की कोई कीमत नहीं…

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

दंतेवाड़ा. भाजपा विधायक रहे दिवंगत भीमा मंडावी की बेटी का कसक भरा वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिवंगत विधायक भीमा मंडावी की बेटी दीपा मंडावी ने भाजपा के टिकिट वितरण पर सवाल खड़े करते हुए कह रही हैं कि मेरे पापा के बलिदान की कोई कीमत नहीं रही.

विधानसभा चुनाव 2023 की घोषणा : भारत निर्वाचन आयोग ने किया तारीखों का ऐलान, CG में दो चरणों में होगा मतदान, 3 दिसंबर को मतगणना

दीपा ने कहा है कि पापा ने भाजपा के लिए जान दे दी. उनके अधूरे काम को पूरा करने घरेलू महिला (मम्मी) ने कदम रखा. पूरा परिवार भाजपा का सम्मान करता है. उनके बलिदान को भाजपा के पदाधिकारियों ने क्यों नजर अंदाज कर दिया? आखिर कहा कमी रह गई. बता दें कि विधायक भीमा मंडावी लोकसभा चुनाव के दौरान नक्सली विस्फोट में मारे गए थे.

 

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share