कोरबा : चैतमा साप्ताहिक बाजार में एक सराफा कारोबारी उठाई गिरी का शिकार हो गया।शातिर बदमाशो ने पलक झपकते ही सोने चांदी के जेवर से भरे झोले को पार कर दिया। घटना के दौरान व्यवसायी लघु शंका के लिए गया हुआ था । सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने पतासाजी शुरू कर दी है।
आदर्श आचार सहिंता लागू होते ही एक्शन मोड में पुलिस, अलग-अलग जगहों पर की जा रही सरप्राइज चेकिंग
बताया जा रहा है कि बिलासपुर पुराना बस स्टैंड के समीप अभिषेक सोनी निवास करता है। वह सोने चांदी के जेवर की बिक्री करता है। हर बार की तरह अभिषेक बुधवार की सुबह साप्ताहिक बाजार चैतमा आया हुआ था । वह पूरे दिन जेवरों की बिक्री करता रहा। इसके बाद देर शाम घर लौटने की तैयारी में जुट गया। सराफा कारोबारी सोने चांदी के जेवर को समेटकर एक झोले में भर पसरा में रखकर लघुशंका के लिए चला गया। जब व्यवसायी थोड़ी देर बाद लौटा तो जेवर से भरा झोला गायब मिला। जिससे व्यवसायी के होश उड़ गए। वह आसपास खोजबीन के बाद पुलिस चौकी जा पहुंचा। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। हालांकि घटना में व्यवसायी को कितनी की चपत लगी है, यह स्पष्ट नहीं हुआ है।
