शराब के नशे में मदहोश तीन युवक बुलेट समेत घुसे चखना दुकान,, बाल बाल बचा दुकान संचालक

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कोरबा में सीविल लाईन थानांतर्गत पुराना आरटीओ कार्यालय के पास उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई जब बुलेट सवार तीन युवक सड़क किनारे अंडे की दुकान लगाने वाले एक व्यक्ति की दुकान में वाहन समेत घुस गए जिससे दुकान संचालक को काफी नुकसान उठाना पड़ा। बताया जा रहा है,कि तीनों युवक शराब के नशे में बुरी तरह से मदहोश थे और पार्टी मनाकर वापस लौट रहे थे और मोड़ पर वाहन संभाल नहीं सके जिसका परिणाम हादसे के रुप में सामने आया। बताया जा रहा है,कि इस घटना में दुकान संचालक को तो कुछ नहीं हुआ लेकिन बुलेट सवार तीनों युवक घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में उपचार दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिती का जायजा लिया।

 

 

शराब के नशे में बुरी तरह धुत्त बुलेट सवार तीन युवक वाहन समेत घुस गए अंडे की दुकान में, बाल बाल बचा दुकान संचालक,हो गया काफी नुकसान

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share