विधायक नया ट्रांसपोर्ट नगर का वादा पूरा नहीं कर पाए – लखन देवांगन

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

पूर्व महापौर भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन ने परिवहन नगर में जनसंपर्क किया। उनके साथ पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी भी जनसंपर्क किया जन संपर्क किए। परिवहन नगर जनसंपर्क यात्रा में पहुंचने पर जनता जनार्दन एवं मातृशक्तियों ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। सड़कों में लगने वाले जाम एवं धूल तथा प्रदूषण की समस्या से अवगत भी कराया इस दौरान भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन ने लोगों से कहा कि कोरबा में नया ट्रांसपोर्ट नगर का वादा करने वाले कांग्रेस के विधायक ने अभी तक अपना वादा पूरा नहीं कर पाए। चुनाव नजदीक होने के कारण आनन फानन में नया ट्रांसपोर्ट नगर की भूमि पूजन तो हो गई लेकिन वह जमीन विवाद से घिर गई कोरबा की जनता को आज भी नया ट्रांसपोर्ट नगर नहीं मिल पाई। भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन ने भारतीय जनता पार्टी को भरपूर जन समर्थन कर एक बार सेवा का अवसर प्रदान करें निश्चित तौर पर नया ट्रांसपोर्ट नगर बनाएंगे और कोरबा को विकास की मुख्य धारा में जोड़कर आधुनिकता से परिपूर्ण विकसित कोरबा बनाएंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, रितु चौरसिया, झखेंद देवांगन, अश्वनी चौबे चंद्रकांत साहू, मनोज अग्रवाल, अमरनाथ पटेल, चंदन सिंह, लक्ष्मण श्रीवास, रितेश कुमार साहू, निलेश दास, कमलजीत सिंह, तुलसी ठाकुर नारायण ठाकुर नरेंद्र पाटन वार अमजद अली, आजम खान,उनके साथ भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा स्थानीय लोग उपस्थित थे

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share