छत्तीसगढ़ कोरबा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने के दिए निर्देश, नवरात्रि में उमड़ेगी भीड़, ऐसी रहेगी पूरी व्यवस्था
कोरबा। कोरबा एसपी जितेंद शुक्ला ने यह भी कहा कि उन्हें सभी पंडालों की सुरक्षा की गारंटी चाहिए, खासकर महिला-युवतियों के लिए। उन्होंने पुलिस और आयोजकों के बीच सशक्त सहयोग की मांग की और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि प्रशासन और पुलिस प्राधिकृत स्थानों पर नजर रखें।
नवरात्रि और चुनाव को देखते हुए सुरक्षा की तैयारी में जुटे अधिकारी
एसपी जितेन शुक्ला ने मीडिया के माध्यम से आम जनता से अपील की किसी भी तेरे का सामाजिक तत्व ना फैलाएं एवं पुलिस का सहयोग करें पुलिस के बनाए गए रूल्स नियम को फॉलो करें ताकि किसी भी तरह की कोई भी हानि ना हो
त्योहारी सीजन के नजदीक आते ही धीरे-धीरे बाजार में रौनक बढ़ने लगी है. नवरात्रि का पर्व शुरू होते ही बाजार में भीड़ बढ़ेगी जो लगातार भीड़ बढ़ती चली जाएगी और दिवाली में बाजार में गहमागहमी शुरू हो जाएगी. ऐसे में त्योहारी सीजन के दौरान आम जनता को यातायात व्यवस्था में किसी तरह की परेशानी ना हो, इसके लिए कोरबा जिले की ट्रैफिक पुलिस ने अलग-अलग पेट्रोलिंग टीम गठित की है. जो रोज शाम से देर रात तक शहर के अलग-अलग जोन में ड्यूटी करेगी और व्यवस्था को सुगम व्यवस्था बनाने का काम करेगी.
