कांग्रेस सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद कोरबा में चाकूबाजी की घटनाओं से भय का माहौल – लखन

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा/पूर्व महापौर भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। उनके साथ नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, शिव बालक सिंह सहित पदाधिकारियों ने जनसंपर्क किया।

कोरबा जिले में अपराध एवं चाकू बाजी की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल हो गया है। उक्त बातें जनसंपर्क में पहुंचे भाजपा के प्रत्याशी लखन देवांगन ने कहा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद है। नशीली ड्रग्स का कारोबार बड़ गया है कोरबा में ही अलग-अलग महिने भर के भीतर चाकू बाजी की दो-दो घटनाएं सामने आई। यह गंभीर समस्या है।

कोरबा सहित पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल है। लूट हत्या दुष्कर्म अपहरण और चोरी आदि घटनाओं में बेतहासा वृद्धि हुई है।

सरकारी संरक्षण में हर तरह के अपराध हो रहे हैं। आज बालको क्षेत्र के लालघाट रिसदा बस्ती भदरापारा एवं एकता नगर में जनसंपर्क किए। इस दौरान लोगों का भरपूर जन आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को भरपूर जन समर्थन कर कोरबा में एक बार सेवा करने का अवसर दे। निश्चित तौर पर कोरबा में अच्छे कानून व्यवस्था को बनाए रखने की बात कही। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search