CG ACCIDENT BREAKING : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा, दर्दनाक हादसे में युवक की मौत, युवती घायल

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

सरगुजा। जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. अंबिकापुर शहर के बंगाली चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को अपने चपेट में ले लिया. इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवती घायल है. वहीं घटनास्थल से बाइक सवार घायल युवती कहीं गायब हो गई है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगाली चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक पर सवार होकर जा रहे युवक-युवती को रौंद दिया. हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बाइक के पीछे बैठी युवती बाल-बाल बच गई. बताया जा रहा है कि उसके भी थोड़े बहुत चोट लगे थे लेकिन मौके से युवती कहीं भाग गई है. घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share