विद्युत कंपनी के अन्तरक्षेत्रीय टेबल टेनिस खिताब के लिए सात क्षेत्रो के बीच खिताबी मुकाबला का हुआ २ाुभारम्भ

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

छ.रा.वि.उ.कं.मर्यादित,अन्तरक्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन विद्युत कंपनी के दिशा-निर्देश पर डी.एस.पी.एम.ताप विद्युत गृह छ.रा.वि.उ.कं.मर्या.कोरबा पूर्व के जुनियर क्लब में 18 से 20 अक्टुबर तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता में, रायपुर सेन्ट्रल, रायपुर क्षेत्र, दुर्ग, बिलासपुर, मड़वा ,कोरबा पश्चिम, एवं कोरबा पूर्व की सात टीमें प्रतिनिधित्व कर रही है। प्रतियोगिता लीग के आधार पर दो पुल बनाकर खेले जा रहे है।

प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. हेेमंत सचदेवा, मुख्य अभियंता (उत्पा.) के द्वारा फिता काटकर किया गया इस अवसर पर संजीव कंसल, अति मुख्य अभियंता (संचा.एवं संधा) अध्यक्षता एवं अति.मुख्य अभियंता अंजना कुजूर, राजेश्वरी रावत, एवं एल.एन. सूर्यवंशी, विशिष्ट अतिथि एवं गोवर्धन सिदार, मुख्य रसायनज्ञ कि उपस्थिति में किया गया। अतिथियों के स्वागत पश्चात वरिष्ठ खिलाडी एवं कोरबा क्षेत्र के कप्तान अशोक महेन्द्रु द्वारा खिलाडियों को २ापथ दिलाई गई।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share