कोरबा: विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता का परिपालन करने कोरबा पुलिस दमखम लग रही है। नए एसपी जितेंद्र शुक्ला ने प्रभार ग्रहण करने के साथ ही चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करने का जो ऐलान किया था अब उसके परिणाम भी दिखने लगे हैं ।चेक पॉइंट्स लगाकर मातहत अधिकारी लगातार अवैध रुपयों और सोने चांदी की जेवरातों की जप्ति बन रहे है ।
इसी कड़ी में हरदीबाजार पुलिस को एक बार फिर से सफलता हाथ लगी है । थाना प्रभारी नवीन पटेल के मार्गदर्शन में कसियाडीह बैरियर बलौदा मार्ग के पास वाहनों की जांच की जा रही थी । इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार विनोद कुमार सोनी के वाहन की जांच की गई । इस दौरान उसके डिक्की से लगभग 160000 रुपए के सोने एवं चांदी के जेवरात पाए गए। इन सभी सामानों के दस्तावेज मांगे जाने पर विनोद सोनी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका । जिस पर हरदी बाजार पुलिस ने आईपीसी की धारा 102 के तहत सभी सामानों की जप्ती बनाई और आरोपी के खिलाफ विधि संवत कार्रवाई कर रही है।
