मां मड़वारानी का दर्शन करने ऊंची पहाड़ी में पहुंचे पुलिस कप्तान, मत्था टेककर की जिले में सुख शांति की कामना, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा। जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला शुक्रवार को मां मड़वारानी की दर्शन करने ऊंची पहाड़ी पर पहुंचे। उन्होंने माता रानी के दरबार में मत्था टेक जिले में सुख शांति की कामना की। तत्पश्चात समिति के सदस्यो से चर्चा उपरांत मातहत अधिकारी व जवानों को सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देश जारी किए।

लखन को मिल रहा अपार जनसमर्थन सबके आशीर्वाद से जनहित के मांगों को करेंगे पूरा – लखन देवांगन

कोरबा चांपा मार्ग में ऊंची पहाड़ी पर मां मड़वारानी विराजित हैं, जहां हर साल नवरात्र का शुभारंभ पंचमी तिथि से होती है। इस बार भी गुरुवार से शारदीय नवरात्र का प्रारंभ हो गया हैं। नवरात्र के पहले ही दिन से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन के लिए उमड़ने लगी है। नवरात्र के दूसरे दिन यानि शुक्रवार को भी सुबह से ही माता रानी की दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही होती रही। इस बीच जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला भी ऊंची पहाड़ी पर चढ़कर मां मड़वारानी का दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद माता रानी के दरबार में मत्था टेककर जिले में सुख शांति की कामना की। पहाड़ी में झींका महोरा समिति के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे। उन्होंने पुलिस कप्तान का स्वागत चुनरी भेंट कर किया। पुलिस अधीक्षक श्री शुक्ला ने समिति के सदस्यों से सुरक्षा के अलावा कई अन्य मसलों पर चर्चा की। तत्पश्चात् मातहत अधिकारी व जवानों को सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देश जारी किए, ताकि माता के दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उनके साथ अनहोनी घटित न हो। इस अवसर पर उरगा थाना प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी के अलावा सहस कौशिक, रेवाराम चन्द्रवंशी, पीयूष गुरुद्वान, संजीव शर्मा, सुरेन्द्र कंवर, सुखदेव कैवर्त, राजू बरेठ आदि उपस्थित थे।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share