मछुआरे के जाल में फंसी युवती की लाश:6 महीने पहले घर से तमिलनाडु के लिए निकली थी, हुलिया-कपड़े से पिता ने की पहचान

Thevoicesnews
Thevoicesnews
3 Min Read

कोरबा जिले के हसदेव नदी के डुबान क्षेत्र में मछली पकड़ने वाले जाल में एक युवती की लाश फंसी मिली है। युवती की पहचान लिली राज (35 वर्ष) के रूप में हुई है। लिली 6 महीने पहले तमिलनाडु जाने के लिए निकली थी। मामला कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र के चारपारा की है।

ट्रामा सेंटर में भर्ती रिटायर्ड शिक्षक रहस्यमय ढंग से लापता, परिजन पतासाजी कर हलाकान, रात्रि पाली में नहीं था सुरक्षा कर्मी

जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम को झिनपुरी में शिवकुमार आयम ने हसदेव नदी में जाल लगाया था। मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे जाल निकालने पर मछली की जगह युवती की लाश बरामद हुई। शिवकुमार ने गांव लौटकर घटना की जानकारी सरपंच को दी।

हसदेव नदी के डुबान क्षेत्र में मछली पकड़ने वाली जाल में युवती की लाश फंसी मिली है।
हसदेव नदी के डुबान क्षेत्र में मछली पकड़ने वाली जाल में युवती की लाश फंसी मिली है।

हुलिया और कपड़े के आधार पर पिता ने की पहचान

सरपंच की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी अफसर खान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकलवाया गया। फुलसर गांव निवासी पिता दीप सिंह राज ने हुलिया और कपड़े के आधार पर शव को अपनी बेटी लिली राज होना बताया।

तमिलनाडु काम करने गई थी युवती

पिता दीप सिंह राज ने बताया कि लिली तमिलनाडु में रहकर सिलाई-कढ़ाई का काम करती थी। वो करीब 6 माह पहले अप्रैल महीने में घर आई थी। कुछ दिन घर में रहने के बाद दोबारा तमिलनाडु चली गई थी। इस बीच उससे कोई बातचीत नहीं हुई। वो तमिलनाडु से कब लौटी, इसकी जानकारी भी नहीं है। ऐसे में मामला संदिग्ध लग रहा है।

बांगो से मंगाया मोटर वोट, तब निकली लाश

युवती की लाश हसदेव नदी पुल से करीब एक किलो मीटर दूर मछली पकड़ने लगाए गए जाल में फंसी मिली है। यह स्थान बहुत ज्यादा गहरा है, जहां नाव या मोटर वोट से ही पहुंचा जा सकता है। शव निकालना पुलिस के लिए चुनौती थी। ऐसे में पुलिस को बांगो से मोटर वोट की व्यवस्था करनी पड़ी, तब कहीं जाकर शाम चार बजे शव बाहर निकाला जा सका।

हत्या के एंगल से जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर हत्या के एंगल से जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से भी जांच कर रही है, क्योंकि लिली की शादी नहीं हुई थी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share