असामाजिक तत्व घटना को देना चाहते थे अंजाम,सिविल लाइन पुलिस ने किया उनके मंसूबो को नाकाम..

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा क्षेत्र में आपराधिक तत्वों के हौसले काफी मजबूत है। कब क्या हो जाये, कुछ कहा नही जा सकता। त्योहारी सीजन में पुलिस किसी भी तरह से ढील देने की मानसिकता में नही है। सिविल लाइन पुलिस ने खपराभट्टा क्षेत्र में दबिश देकर ड्राइवर के कब्जे से स्टाइलिश चाकू जब्त किया है। डर इस बात का था कि वह कोई अप्रिय घटना कर सकता है।

अलग अलग कारणों से आजकल युवाओं में अवैध रूप से हथियार रखने का क्रेज बना हुआ है। इनमे स्टाइलिश चाकू की मांग ज्यादा ही है। स्टेटस सिंबल और दूसरों में ख़ौफ़ पैदा करना इसका उद्देश्य होता है। सिविल लाइन पुलिस ने ऐसे ही स्टाइलिश चाकू के साथ खपराभट्टा निवासी लोकेश चन्द्रा को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक ड्राइवर ने संभवतः बिहार या झारखंड से चाकू खरीदा था। byt मृत्युंजय पांडेय, निरीक्षक सिविल लाइंस

थाना प्रभारी ने बताया कि चाकू रखने से आरोपी घटना को अंजाम दे सकता था। गणेशोत्सव के दौरान 2 घटनाएं हो चुकी है, जो पुलिस की आंख खोलती है।

इलाके में आपराधिक तत्वों के फन कुचलने के लिए पुलिस योजना के साथ काम कर रही है। इस तरह की हर सूचना पर पुलिस गम्भीरता से कदम उठाएगी।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search