कोरबा ब्रेक: शहर के होटल ढाबों में पुलिस की दबिश, संदिग्ध लोगों की कुंडली खंगाल रहे अफसर, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने जारी किया है निर्देश

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

होटल के रजिस्टर समेत अन्य दस्तावेजों की कर रहे जांच पड़ताल

कोरबा: चुनावी सीजन में हर स्थिति से निपटने कोरबा पुलिस तैयार है। इसी कड़ी में एसपी जितेंद्र शुक्ला के मार्गदर्शन में सीएसपी भूषण एक्का और कोतवाली थाना प्रभारी रुपेश शर्मा के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ।।सड़कों पर जहां 11 चेक पॉइंट्स बनाए गए हैं वहीं शहर की होटल एवं ढाबों में भी पुलिस दविश दे रही है।

विधान सभा के मद्देनजर पुलिस ने शुरू की जांच अभियान

संदिग्ध लोगों की कुंडली खंगाल कर असामाजिक तत्व को कड़ा संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि गलत काम करने वालों को पुलिस नहीं छोड़ेगी । इसके साथ ही होटल के रजिस्टर समेत अन्य दस्तावेजों की जांच भी पुलिस अधिकारी कर रहे हैं । आगामी 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है। जिसके मद्देनजर पुलिस अलर्ट मोड पर है ।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share