कोरबा: आचार संहिता के प्रभावशील होने के साथ ही कोरबा पुलिस पूरी मुस्तादी के साथ काम कर रही है । यही कारण है कि लोगों को हथियार के बल पर डरने वाले व्यक्ति को चंद घंटे के भीतर ही सिविल लाइन थाना ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। आरामशीन क्षेत्र में रहने वाला धनाराम कश्यप गंडासे के बल पर आसपास के लोगों को भयभीत कर रहा था।

जिसकी सूचना मिलने पर सिविल लाइन रामपुर थाना के पुलिसकर्मी तुरंत मौके के लिए रवाना हुए और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का ही व्यक्ति है। आरोपी धनाराम कश्यप के खिलाफ 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
