आयुर्वेद प्रवर्तक भगवान् श्री धनवन्तरी जी की जयंती एवं राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस “वन हेल्थ के लिए आयुर्वेद” की थीम पर कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को शिव औषधालय, आयुष मेडिकल एसोसिएशन, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, विश्व हिंदु परिषद एवं पतंजलि चिकित्सालय के संयुक्त संयोजकत्व में मध्यान्ह 12 बजे श्री शिव औषधालय एम.आई.जी.20 , आर.पी. नगर फेस 2 कोसाबाड़ी निहारिका में मनाई जाएगी

Thevoicesnews
Thevoicesnews
3 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

वैद्य निर्मल अवस्थी राष्ट्रीय समन्वयक, लोक स्वास्थ्य परंपरा संवर्धन अभियान दिल्ली भारत, रहेंगे मुख्य अतिथि।

धनवन्तरी जयंती समारोह में जांजगीर- चाम्पा जिले के एक शाम शहीदों के नाम के सुप्रसिद्ध गायक आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. रवि शराफ अपनी सुमधुर आवाज में देशभक्ति गीत की शानदार प्रस्तुति देंगे

आयुर्वेद प्रवर्तक भगवान् श्री धनवन्तरी जी की जयंती एवं राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस “वन हेल्थ के लिए आयुर्वेद” की थीम पर कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी शुक्रवार दिनांक 10 नवंबर 2023 को वैद्य निर्मल अवस्थी राष्ट्रीय समन्वयक, लोक स्वास्थ्य परंपरा संवर्धन अभियान दिल्ली भारत, के मुख्य आतिथ्य में शिव औषधालय, आयुष मेडिकल एसोसिएशन, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, विश्व हिंदु परिषद एवं पतंजलि चिकित्सालय के संयुक्त संयोजकत्व में मध्यान्ह 12 बजे श्री शिव औषधालय एम.आई.जी.20 , आर.पी. नगर फेस 2 कोसाबाड़ी निहारिका में मनाई जाएगी। पतंजलि चिकित्सालय के संचालक चिकित्सक डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कि विश्व कल्याण की मंगल भावना, आरोग्य तथा धन सम्पदा को संरक्षित एवं संवर्धित करने का मानस रखकर शिव औषधालय के संस्थापक नाड़ी वैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा ने शिव औषधालय की स्थापना की थी और आज उनके बताये हुए मार्ग पर चलते हुए हम निरंतर आयुर्वेद के पथ पर अग्रसर हो रहे हैं। तथा आरोग्य के देवता आयुर्वेद प्रवर्तक भगवान श्री धनवन्तरी जी की कृपा सब पर बनी रहे, सभी स्वस्थ रहें इसलिए “वसुधैव कुटुम्बकम” की पवित्र भावना के साथ हम प्रतिवर्ष धनवन्तरी जी की जयंती का कार्यक्रम कर आरोग्य के देवता भगवान श्री धनवन्तरी जी का सामूहिक पूजन भी करते आ रहे हैं। साथ ही धनवन्तरी जयंती समारोह में जांजगीर-चाम्पा जिले के एक शाम शहीदों के नाम के सुप्रसिद्ध गायक आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. रवि शराफ अपनी सुमधुर आवाज में देशभक्ति गीत की शानदार प्रस्तुति देंगे। पतंजलि चिकित्सालय के संचालक, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के सचिव एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने अंचल के समस्त चिकित्सक, वैद्य, मनीषी, आयुर्वेद प्रेमीजन तथा आयुर्वेद में आस्था रखने वाले सभी आम नागरिकों से उत्तम स्वास्थ्य से विश्व कल्याण की मंगल भावना वाले इस “वन हेल्थ के लिए आयुर्वेद” थीम पर आयोजित राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस एवं धनवन्तरी जयंती समारोह में सम्मिलित होने अपील की है ।

फोटो-(1) आयुर्वेद प्रवर्तक भगवान श्री धनवन्तरी जी।
(2) वैद्य निर्मल अवस्थी राष्ट्रीय समन्वयक, लोक स्वास्थ्य परंपरा संवर्धन अभियान दिल्ली भारत,।
(3)डॉ. रवि सराफ जांजगीर- चाम्पा जिले के एक शाम शहीदों के नाम के सुप्रसिद्ध गायक।

प्रति,
संपादक/ब्यूरो प्रमुख
ऊपरोक्त प्रेस विज्ञप्ति को यथोचित स्थान देने की कृपा करें।
भवदीय
डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा
श्री शिव औषधालय एम. आई.जी.20
आर.पी. नगर फेस 2कोसाबाड़ी निहारिका
छत्तीसगढ़ कोरबा । मो.9826111738

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search