KORBA BREAKING NEWS : मेडिकल कॉलेज में नवजात शिशु की मौत, परिजनों ने नर्स पर लापरवाही का लगाया आरोप

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

जिला मेडिकल कॉलेज में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कप मच गया है. परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि नाइट शिफ्ट में नींद में नर्स ने शिशु को अधिक मात्रा में दवा दिया, जिससे नवजात की मौत हो गई.

बालको निवासी प्रसूता पुतुम सिंह के परिजनों ने इस मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है. पुलिस परिजनों का बयान ले रही है. नवजात शिशु का पोस्टमार्टम कराया गया है.

जिला मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर अनमोल मधुरमीय ने बताया, दो डॉक्टर समेत पांच सदस्यीय टीम जांच कर रही है. 10 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी. लापरवाही पाई गई तो निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी.

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search