अस्पताल में व्यवस्था, मतदान कर्मियों के लिए अस्पताल में खास व्यवस्था, आपात स्थिति में कई विशेषज्ञ करेंगे सेवा

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा .निर्वाचन के कार्य को सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और निर्वाचन में लगे सुविधा देना भी तय किया है। निर्वाचन के दौरान किसी भी कारण से अगर कर्मचारियों का स्वास्थ्य खराब होता है तो कोरबा के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में उन्हें बेहतर उपचार प्राप्त होगा। इसके लिए स्पेशल यूनिट तैयार की गई है जहां पर हर समय डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ मौजूद होगा।

कोरबा जिले में विधानसभा की चार सीटों पर होने वाले मतदान को संपन्न करने के लिए 8000 से ज्यादा कर्मचारियों और पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स की व्यवस्था की गई है। मतदान से 24 घंटे पहले संबंधित कर्मचारियों को उनके क्षेत्र में भेज दिया गया है। निर्वाचन के दौरान अलग-अलग करण से कई प्रकार की स्थितियां निर्मित होती हैं और ऐसे में मतदान कर्मियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। अनेक अवसर पर उनका स्वास्थ्य भी बिगड़ जाया करता है इस बात को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर कोरबा के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में स्पेशल यूनिट बनाई गई है। हॉस्पिटल सुपरीटेंडेंट डॉक्टर गोपाल कंवर ने बताया कि यह यूनिट सर्व सुविधायुक्त होगी और यहां पर विशेषज्ञ डॉक्टर के साथ-साथ मेडिकल स्टाफ हर समय उपलब्ध रहेगा।

बताया गया कि मतदान करना सभी का अधिकार है इसलिए हमने अपने कर्मियों को 2 घंटे का समय देना तय किया है। वे मतदान के बाद फिर अपना काम करेंगे।

कोरबा जिले में विधानसभा निर्वाचन को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए हर स्तर पर प्रयत्न किया जा रहे हैं इसी के साथ ही मतदान कर्मियों को सहूलियत व सुविधा देने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share