कोरबा ब्रेक: राखड़ से भरी तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से शिक्षाकर्मी की हुई मौत, सिविल लाइन थाना अंतर्गत झगरहा मुख्य मार्ग की है घटना

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कोरबा: राखड़ से भरी तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से शिक्षाकर्मी की मौत हो गई है ।प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर यह घटना हुई है। इस घटना में 29 वर्षीय रोशनी बंजारी जो बुंदेली स्थित प्राथमिक स्कूल में पदस्थ थी उनकी मौत होने की जानकारी प्राप्त हुई है। घटना के बाद से मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई ।फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है, मामले की जांच में जुटी हुई है। वही लगातार हो रहे हादसों को लेकर लोगों में भी काफी आक्रोश देखा जा रहा है।

 

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share