कोरबा में डॉक्टर के बेटे​ ने किया सुसाइड:फांसी लगाकर 22 साल के युवक ने की आत्महत्या

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा के सीएसईबी थाना चौकी क्षेत्र के बुधवारी बस्ती निवासी एक 22 साल के युवक ने बुधवार सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक का अपनी बहन और जीजा से विवाद था। जिसके बाद से नीतीश अकेला रहता था।

जानकारी के मुताबिक युवक का नाम नीतीश भारती है। नीतीश ने अपने ही घर पर फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। नीतीश क्षेत्र के डॉक्टर कामता भारती का बेटा था। नीतीश के आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं चल सका है।

अकेले रहता था युवक

मृतक के पिता का कहना है कि नीतीश घर पर अकेले ही रहता है। कुछ महीने पहले ही उसके लिए एक कमरा तैयार कर दिया था। उसी घर से 100 मीटर की दूरी पर वे अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। सुबह उठने पर पता चला कि नीतीश ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी है। पड़ोसियों ने बताया कि नीतीश के घर का दरवाजा खुला हुआ था और उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी।

परिवार से अलग रहता था युवक।
परिवार से अलग रहता था युवक।

बहन और जीजा से था विवाद

पिता ने बताया कि नीतीश का पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसलिए दो-तीन दिनों से परेशान था। नीतीश ​​​​​​​का अपनी बहन और जीजा के साथ विवाद चल रहा था। पिता ने बताया कि उसकी बेटी और दामाद ने लव मैरिज किया है तब से उनका विवाद चल रहा था। नीतीश ने कब, कैसे और किन परिस्थितियों में खुदकुशी की है यह समझ से परे है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share