डी.ए.व्ही स्पोर्ट्स राज्य स्तरीय लेवल में डी. ए. व्ही मुख्य्मंत्री पब्लिक स्कूल खरमोरा के खो-खो की टीम को मिला तीसरा स्थान

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

डी. ए. व्ही नेशनल स्पोर्ट्स एवं गेम्स ने पिछले दिनों डी. ए. व्ही स्पोर्ट्स राज्य स्तरीय लेवल अंडर 19 बालक – बालिका का आयोजन डी. ए. व्ही कुसमुंडा कोरबा में दिनांक 11/12/2023 से 12/12/2023 तक आयोजन किया गया। जिसमें डी. ए. व्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल खरमोरा के छात्र – छात्राओं को खो -खो में तृतीय स्थान मिला और इन सभी खिलाड़ियों को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही एथेलेटिक्स 400 मीटर रिले रेस में छात्राओं को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। जिन्हे रजत पदक से सम्मानित किया गया। 400 मीटर रिले रेस में अंकिता रात्रे, नेहा पटेल , सानिया महंत , समृद्धि महंत का खेल में अच्छा प्रदर्शन रहा। अंकिता रात्रे को लंबी कूद में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ और कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। इस तरह डी. ए. वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल के सभी खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन रहा। इस राज्य स्तरीय खेल में विद्यालय के खेल शिक्षक राजकुमार निषाद ने सभी खिलाड़ियों को सही मार्ग दर्शन दिया जिस कारण खिलाड़ियों ने खेलों जगह बनाकर पदक जीते। इसके साथ ही विद्यालय के शिक्षक किरण यादव व अधापिका मधु सूर्यवंशी ने सभी खिलाड़ियों के साथ रहकर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के प्राचार्य श्री हेमंतो मुखर्जी ने सभी खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन व पदक जीतने पर बधाई दी व सभी खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए तथा विद्यालय का नाम रोशन करने पर उन्हें नित भविष्य में होने वाले खेलों में विजय प्राप्त करने हेतु भी प्रोत्साहित किया। प्राचार्य मुखर्जी ने आगे कहा कि उनकी विद्यालय की टीम ने १०० प्रतिशत दिया है। शेष खेल में हार- जीत सिक्के के दो पहलुओं की तरह है। हार से हमें हतोत्साहित नही होना है। प्रत्येक हार हमे भविष्य के लिए कुछ सिखाती है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search