दिव्य ज्योति इंग्लिश मीडियम स्कूल में मनाया गया गुरु घासीदास जयंती, छात्र छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुति, अतिथियों ने कार्यक्रम को किया संबोधित

Thevoicesnews
Thevoicesnews
3 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा: दिव्य ज्योति स्पेशल इंग्लिश मीडियम स्कूल डिगापुर में गुरु घासीदास बाबा की 267 वी जयंती को मनाया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय सतनामी युवा कल्याण समिति के पदाधिकारी, सदस्य व विद्यालय के दृष्टि बाधित मुख बधिर एवं श्रवण बाधित छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।


कार्यक्रम की शुरुआत बाबाजी की तेलचित्र पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कोरबा मेडिकल कॉलेज के सहायक अधीक्षक रविकांत जटवार व मुख्य आयोजक मनीराम जांगड़े सहित पदाधिकारी और छात्र-छात्राओं ने पुष्पमाला के साथ आरती कर किया। तत्पश्चात विद्यालय के होनहार छात्र-छात्राओं ने गुरु घासीदास की जीवनी पर आधारित गीत प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दिए, जिसकी खूब सराहना की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति देने वाले प्रमुख टीम को डॉक्टर श्री जाटवर ने 11 सौ रुपए नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि गुरु घासीदास का जन्म उस समय हुआ ,जब समाज में उच नीचे एवं छोटे बड़ों का भेदभाव चरम पर था। बाबा की ही देन है मनखे मनखे के एक समान जिससे आज हम समस्त मानव समाज एक समान एक दृष्टिकोण भावना अपने विचार रखते हुए जीवन यापन कर रहे हैं। समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्री जांगड़े ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस संस्था में अध्ययन समस्त छात्र छात्राएं बहुत ही प्यारे और सुंदर हैं । पढ़ाई लिखाई में होनहार है बाबा से यही कामना है कि आप सभी ऊंचे से ऊंचे पदों पर पदस्थ होकर इस संस्था एवं अपने गुरु जन के साथ ही अपने माता-पिता का नाम रोशन करें।

उन्होंने विद्यालय के संचालक गणों को भी नमन किया, जिनके कुशल मार्गदर्शन में संस्था सुचारू रूप से संचालित है। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में जेपी कोसले राजमँहत सतनामी समाज,डॉ गोपाल कुर्रे, रवि खूटे ,सुरेश धारी, दिनेश कुर्रे, भुवनेश्वर कुर्रे, दादू लाल मनहर, नरेश टंडन ,अशोक पाटले, खोलबहरा रत्नायका, एच आर मिरेंद्र, जयकुमार चौकसे, अनिल कुमार रात्रे, राम कपूर कुर्रे, उमेंद्र रात्रे ,जय कुमार लहरे, राहुल जांगड़े, गौतम लहरे, अजीत कुमार जांगड़े ,सुजीत कुमार, पप्पू दिवाकर, शिवकुमार रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search