*नाबालिक लड़के ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी,जांच में जुटी पुलिस*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कोरबा / कुसमुंडा एक १६ वर्षीय नाबालिक ने आज घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिसके बाद पूरे घर में मातम पसर गया। मिली जानकारी के अनुसार जिले के कुसमुंडा थाना अंतर्गत प्रेम नगर निवासी शुद्धू दास के १६ वर्षीय पुत्र समीर दास ने आज गुरुवार की सुबह लगभग ११ बजे अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता ने बताया की वह सुबह ५ बजे कुसमुंडा खदान अंतर्गत ठेका कंपनी ट्रिपल एसजीवी काम पर गया हुआ था, इसी दौरान ११ बजे उसके घर से पुत्र द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम की सूचना आई। मामले की सूचना मिलने पर कुसुमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची , प्रधान आरक्षक झाड़ू राम साहू और विशाल वर्मा द्वारा घटनास्थल पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है । वहीं मृतक द्वारा यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया गया उसकी भी जांच की जा रही है। मृतक के बारे में बताया जा रहा है कि वह चार भाई बहनों में इकलौता भाई था उसके इस तरह से अचानक चले जाने से पूरे परिवार में शोक की लहर है।

  • Nkh

 

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share