मंत्रिमंडल का गठन कल सुबह राजभवन दरबार हॉल में 11.45 को

Thevoicesnews
Thevoicesnews
3 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

रायपुर। राज्य मंत्रिमंडल का शुक्रवार को विस्तार की चर्चा है। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में हो सकता है। बताया गया कि सीएम विष्णु देव साय का कल दिल्ली जाने की संभावना थी लेकिन उनका कार्यक्रम टल गया। इसके बाद मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलें लगाई जा रही है। चर्चा है कि शुक्रवार को सुबह पौने 12 बजे नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। सूत्रों से जानकारी आ रही है कि मंत्रिमंडल शपथग्रहण समारोह के कार्ड भी छप गए है और अगले एक घंटे में कार्ड वितरित होने चले जाएंगे।

बृजमोहन अग्रवाल के करीबी मनोज शुक्ला ने आज शाम फेसबुक पर बस इतना ही पोस्ट किया है- कल 11.45. इसका यह मतलब समझा जा रहा है कि कल सुबह 11.45 बजे पर मंत्रिमंडल का शपथग्रहण होना है। राजनीतिक सूत्रों में से कुछ का यह कहना है कि कल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली का प्रस्तावित प्रवास टल गया और मंत्रिमंडल विस्तार उसकी एक वजह हो सकती है। छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह कल राजभवन में हो सकता है. इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. कार्यक्रम में आठ मंत्रियों को शपथ दिलाया जा सकता है। मंत्रिमंडल में नए पुराने चेहरों को शामिल किया जा सकता है। खबर है कि शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली रवाना हो सकते हैं।

भाजपा को इस बार बस्‍तर संभाग से 12 में से 8 सीटें मिली हैं। इनमें 7 एसटी आरक्षित सीटें शामिल हैं। वहां से मंत्री पद के तीन दावेदार हैं। इनमें केदार कश्‍यप, लता उसेंडी और आईएएस की नौकरी छोड़ कर आए नीलकंठ टेकाम शामिल हैं। रायपुर संभाग की 20 में से 12 सीट भाजपा जीती है। यहां से दावेदारों में बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर और राजेश मूणत पुराने चेहरे हैं। नए चेहरों में एससी सीट से कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे शिवकुमार डहरिया को हरा कर पहली बार विधानसभा पहुंचे खुशवंत साहब के साथ फिल्‍म स्‍टार और धरसींवा विधायक अनुज शर्मा का नाम शामिल है। दुर्ग संभाग की 20 में से भाजपा 10 सीट जीती है। इस संभाग से डॉ. रमन, विजय शर्मा पहले ही पद पा चुके हैं। बिलासपुर संभाग की 24 में 10 सीट ही इस बार भाजपा जीत पाई है जबकि सरगुजा संभाग की सभी 14 सीट भाजपा के पास है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search