कोरोना मरीज मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट:टीम ने लिए 205 सैंपल; सिम्स और जिला अस्पताल में 10-10 बेड रिवर्ज रखने के निर्देश

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

बिलासपुर में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। सीएम के निर्देश के बाद जिले में टेस्टिंग बढ़ाने के साथ ही सिम्स और जिला अस्पताल में 10-10 बेड रिजर्व रखने के लिए कहा गया है। साथ ही निजी अस्पताल संचालकों को भी पत्र जारी कर कोरोना के संदिग्ध मरीजों को लेकर अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

वहीं, सर्विलांस टीम ने शुक्रवार को अलग-अलग जगहों पर 205 लोगों के सैंपल लिए। राहत की बात ये है कि इसमें से एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं मिला। कोरोना का नया वेरियंट जेएन वन ओमिक्रॉन का ही सब-वेरियंट है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने बताया कि अभी तक की रिपोर्ट के अनुसार यह घातक तो कम है, लेकिन इसका संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए ही सीएमएचओ डॉ राजेश शुक्ला ने मैदानी अमले को अलर्ट कर दिया है और कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search