विधायक ने मॉल से हटवाया क्रिसमस ट्री:25 दिसंबर को अटल जयंती मनाने को कहा; अब घटना की जानकारी होने से किया इनकार

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने भिलाई स्थित सूर्या टीआई मॉल से क्रिसमस ट्री को हटवाने का निर्देश दे डाला। हालांकि विधायक ने ऐसे किसी भी वीडियो के बारे में जानकारी होने से मना किया है।

विधायक तीन दिन पहले मॉल गए हुए थे। प्रवेश द्वार पर क्रिसमस की तैयारी चल रही थी। हॉल में एक बड़ा क्रिसमस ट्री बनाया गया था। साथ ही वहां कई स्टार और सांता क्लाज भी लगाए गए थे। विधायक रिकेश सेन यह सब देखकर भड़क गए। उन्होंने मॉल प्रबंधन को निर्देश देते हुए क्रिसमस ट्री को हटवा दिया।

क्रिसमस ट्री हटवाने के दौरान मॉल में मौजूद लोग।
क्रिसमस ट्री हटवाने के दौरान मॉल में मौजूद लोग।

विधायक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भिलाई के कई लोगों ने इसे इंस्टाग्राम और फेसबुक पर इसे पोस्ट किया है। इसके बाद से विधायक की किरकिरी हो रही है। फेसबुक पोस्ट पर वीडियो डालने के बाद उस पर अलग-अलग लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है।

दिलीप नाम के व्यक्ति ने लिखा कि इस देश में सभी धर्म के लोग रहते हैं और उन्हें अपना धर्म मानने का अधिकार है। किसी ने इसे घटिया मानसिकता बताया, तो सुनील मौर्य नाम के शख्स ने लिखा कि ये कोई बहुत अच्छा संदेश नहीं है। अगर यही काम अंग्रेज भी करने लगें, तो विदेशों में रहने वाले भारतीयों को भी समस्या उठानी पड़ सकती है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search