13 ट्रेनें कैंसिल, दक्षिण कनेक्शन कटा:बल्लारशाह सेक्शन में होगा नॉन इंटरलॉकिंग काम; इस रूट पर चलने वाली कई गाड़ियां डायवर्ट

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

रेलवे ने दक्षिण की ओर जाने वाली 13 ट्रेनों को रद्द किया है। इनमें कोरबा से कोचुवेली, तिरुनेलवेली-बिलासपुर, यशवंतपुर-कोरबा, हैदराबाद-रक्सौल, पटना-सिकंदराबाद जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं। वहीं कई गाड़ियों के रूट भी बदले गए हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में तीसरी लाइन को जोड़ने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का काम होगा।

रेलवे के मुताबिक दक्षिण मध्य रेलवे के काजीपेट-बल्लारशाह सेक्शन के हसनपार्थी रोड स्टेशन और उप्पल स्टेशन के बीच तीसरी लाइन जोड़ने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग से पहले के कार्य को करने के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक की जाएगी। जिसके कारण इस रूट की ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

थर्टी फस्ट और न्यू ईयर में ट्रेनों को कैंसिल कर रेलवे ने यात्रियों की बढ़ाई परेशानी।
Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share