डी. ए. वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल खरमोरा में शनिवार को क्रिसमस और फन डे धूमधाम से मनाया गया। जिसमे कक्षा एल. के. जी से कक्षा दूसरी तक के नन्हे – मुन्हे बच्चे रंग-बिरंगे और सांताक्लाज की ड्रेस पहनकर शामिल हुए। क्रिसमस और फन डे की शुरूआत में बच्चों ने रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश की। कक्षा तीसरी के बच्चों ने ईसामसीह के जीवन पर नाटक व नृत्य की प्रस्तुति दी। कक्षा छठवीं व सातवीं के विद्यार्थियों ने प्रार्थना गीत व नृत्य की सुन्दर प्रस्तुति दी । इसके साथ ही कक्षा नवमी से बारहवीं के छात्राओं के लिए हेलोवीन फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता कराई गई। इस क्रिसमस के अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में छोटे बच्चों द्वारा सांताक्लाज के बनने पर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्री हेमंतो मुखर्जी ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों को क्रिसमस व नए साल की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही प्राचार्य मुखर्जी ने आगे कहा की हमारे विद्यालय में हर त्योहार को बड़े ही हर्षौल्लास के साथ मनाया जाता है तथा उन्होंने प्रार्थना की कि ईश्वर सभी के जीवन में खुशियों की बहार लाए, सभी स्वस्थ व निरोगी बने व सभी का नववर्ष मंगलमय हो।

