उमेश यादव ने किया कोरबा के नए नेता लखनलाल देवांगन का भव्य स्वागत,सीएसईबी चौक को किया भाजपामय

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन के मंत्री बनते ही उनके स्वागत को लेकर पूरा कोरबा उमड़ पड़ा। पार्षद से मंत्री तक का सफर तय करने वाले लखनलाल देवांगन का स्वागत समारोह अभूूतपूर्व रहा। अपने नेता का स्वागत करने लोगों के बीच जबरदस्त होड़ देखने को मिली हर कोई अपने नेता का दीदार करना चाहता था। इन सबके बीच जो एक चेहरा अलग नजर आया वो था कोरबा जिले के युवा मोर्चा के उमेश यादव का जिसने कोरबा के नए नेता का ऐसा स्वागत किया जैसा शायद ही किसी ने किया हो। सीएसईबी चौक पर उमेश यादव अपने साथियों के साथ जमा थे। जैसे ही मंत्री लखनलाल देवांगन का काफिला मौके पर पहुंचा वैसे ही उमेश यादव भाजपा नेता विकास अग्रवाल,मनोज मिश्रा के साथ ही अन्य साथियों के साथ उनका महामाला के साथ स्वागत किया। इस दौरान पूरा सीएसईबी चौक भाजपामय नजर आया।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share