छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे कोरोना के मामले: आज इस जिले में मिला Covid Positive मरीज, एक क्लिक में जानें अपने शहर का हाल

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

भारत में ठंड की शुरुआत के साथ एक बार फिर कोरोना संक्रमित (Covid Positive) मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. वहीं कोरोना के खतरनाक जेएन.1 वैरिएंट की केरल में दस्तक के बाद देशभर में स्वास्थ्य अमला अलर्ट मोड पर है. इसी बीच छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से छत्तीसगढ़ में मौजूदा कोरोना मरीजों के आकड़ा जारी किया है. जिसके मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान राज्य के दुर्ग जिले में एक कोरोना पॉसिटिव मरीज की पुष्टि हुई है.बता दें कि, इससे पहले राज्य में लंबे अंतराल के बाद 21 दिसंबर को रायपुर, बिलासपुर और कांकेर में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे, जिसके बाद 22 दिसंबर को रायपुर और दुर्ग में एक-एक मरीज, 23 दिसंबर को रायपुर से 2 और दुर्ग से एक और आज दुर्ग में एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है. इसके अलावा किसी भी जिले में आज कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया.

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search