ज दिनांक 04/01/2024 दिन गुरुवार को डी.ए.वी. मुख्यमंत्री स्कूल खरमोरा विद्यालय प्रांगण में इस्कॉन के सन्यासी श्री विश्व कीर्ति दास, श्री राधा पद पंकज दास और प्रीचर श्री शुभम धनंजय दास और दुर्गेश साहू के द्वारा बच्चों के लिए नैतिक और चरित्र निर्माण शिविर का अयोजन किया गया। विद्यालय के प्रार्थना सभा में सर्वप्रथम प्राचार्य श्री हेमंतो मुखर्जी के द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। प्राचार्य ने कहा कि ऐसे शिविर का अयोजन विद्यार्थियो के हित में कराया जाता है। शिविर में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि आप जिस भी विचारधारा को मानते हैं उसे पूर्णत: आत्मसात कीजिए तथा इसे पानी के प्रवाह के माध्यम से भी समझाया गया। जैसे डैम में स्थित पानी, तथा बाढ़ का पानी दोनों ही ऊर्जा के स्रोत हैं, किंतु डैम का पानी सकारात्मक परिवर्तन हेतु उपयोग किया जाता है किंतु बाढ़ का पानी विनाशकारी के रूप में। इस तरह हर व्यक्ति के पास समान समय तथा समान ऊर्जा होती है जिसको सही दिशा में व्यय करना ही सही है तथा समाज में व्यक्तिगत रंग भेद के प्रति सतर्क करते हुए कहा कि व्यक्ति का व्यक्तित्व देखना चाहिए ना कि उसका रंग।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य मुखर्जी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

