पतंजलि परिवार योग आयुर्वेद स्वदेशी शिक्षा व वैदिक सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण के लिए समर्पित – रजनीश देवांगन

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कोरबा के पतंजलि चिकित्सालय में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार संस्था भारत स्वाभिमान एवं दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट के 29 वें स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन लखन देवांगन के सुपुत्र रजनीश देवांगन की गरिमाय में उपस्थिति रही। उन्होंने मुख्य अतिथि की आसंदी से भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि परिवार द्वारा आयुर्वेद स्वदेशी एवं वैदिक संस्कृति की जन सेवा भावना की सराहना करते हुए पतंजलि परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि योग आयुर्वेद स्वदेशी शिक्षा एवं वैदिक सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण हेतु पतंजलि परिवार पाल-पाल समर्पित भावना से काम कर रही है निश्चित तौर पर योग हमारे जीवन के लिए उत्तम स्वास्थ्य के लिए मानसिक स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक है योग के माध्यम से देश दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ा। इस कार्यक्रम में आयोजक पतंजलि भारत के संरक्षक डॉक्टर नागेंद्र नारायण शर्मा डॉ देवेंद्र कश्यप योग शिक्षक दुर्गेश राठौर पतंजलि परिवार से संजय कुर्मवंशी भाजपा कोसा बाड़ी मंडल के महामंत्री दिनेश वैष्णव संजय वैष्णव दुर्गेश राठौर भगवती अग्रवाल आभा दुबे विक्रम यादव सहित पतंजलि परिवार एवं भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share