01 महिला एवं 06 पुरुष आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा.जिला के सभी थाना/चौकी में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर एवं अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही जारी है। गांव में थाना प्रभारीगण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अवैध शराब की सूचनाएं देने लोगों को प्रेरित किया जा रहा है जिससे कई थाना क्षेत्र से अवैध महुआ शराब बनाने की सूचनाएं पुलिस टीम को प्राप्त हो रही है जिन पर कार्रवाई किया जा रहा है। इसी कड़ी में कल 10 जनवरी को थाना बाकीमोंगरा के ग्राम जवाली , थाना दर्री के सीपेट रोड़ मोड़ के पास, थाना हरदीबाजार के ग्राम भाठापारा दो स्थानों में संबंधित थानों की टीम के द्वारा रेड किया गया। कई स्थानों पर अवैध महुआ शराब बनाने के ठिकानों पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर महुआ पास और भट्टी को नष्ट किया गया है, साथ ही अवैध शराब बनाने, बेचने और पीने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई किया गया। पुलिस टीम की कार्यवाही में मिले 01 महिला एवं 06 पुरुष। कुल 11.5 लीटर महुआ शराब और 10 पांव देसी प्लेन शराब जप्ती की गई है। 07 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है, आगे भी कोरबा पुलिस के द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही जारी रहेगा।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search