आम जनता खुश,असामाजिक तत्व दिखे परेसान,कोरबा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जब चला नया अभियान.

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कोरबा: यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने की मंशा से 35 वा राष्ट्रीय यातायात सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए इस तरह के कार्यक्रम कर लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है । कोरबा पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के मार्गदर्शन में कोरबा पुलिस के कर्मी सड़कों पर उतरे और लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी ।इस दौरान बताया गया कि बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने के क्या दुष्परिणाम होते हैं ।साथ ही चार पहिया वाहन चलाको सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने की भी अपील की गई।

आपको बता दे कि पिछले दिनों ही यातायात सुरक्षा माह का औपचारिक शुभारंभ किया गया था। इसके बाद से ही पुलिस लगातार सड़कों पर लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील कर रही है।लेकिन आने वाले समय में पुलिस यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाली के प्रति कठोर कार्रवाई करेगी इसमें कोई दो राय नहीं है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share