प्रजापति समाज द्वारा आयोजित महाराजा श्री दक्ष प्रजापति जी की जयंती कार्यक्रम में सम्मिलित हुए – भाजपा नेता रजनीश देवांगन

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा जिले में जिले के प्रजापति कुम्हार समाज गजाधर प्रजापति के नेतृत्व में ब्रह्मा के महा भक्त महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता रजनीश देवांगन उपस्थित हुए। उन्होंने सर्वप्रथम राजा दक्ष की तेल चित्र पर पूजा अर्चना कर उन्हें नमन किया। तत्पश्चात मंच के मुख्य अतिथि की आसंदी से कुम्हार समाज को संबोधित करते हुए कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति एक महा विद्वान थे वह सभी राजाओं में श्रेष्ठ हासिल किए। प्रजापति समाज दक्ष प्रजापति के वंशज हैं इस मौके पर मैं सभी समाज के पदाधिकारीऔर आज के इस अवसर पर पहुंचे सभी को बधाई देता हूं। इस तरह के आयोजन से समाज एगजुट होता है। समाज में एकजुट रहने से सामाजिक समन्वय की भावना बनी रहती है तथा हर कार्यक्रम को सफलता के लिए इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए आप सभी ने मुझे बुलाया इसके लिए मैं सभी को धन्यवाद देता हूं। इस अवसर पर संरक्षक विशाहू राम कुंभकार अध्यक्ष गजाधर प्रजापति महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उत्तरा कुंभकार यासीन खान दिनेश वैष्णव समाज के उपाध्यक्ष जीवन प्रजापति सचिव उत्तम प्रजापति कोषाध्यक्ष बंसी प्रजापति महामंत्री निर्मल पांडे संयोजक बाबू लाल प्रजापति संचालक मनोज प्रजापति सलाहकार रवि शंकर कुंभकार एवं गोकुल राम कुंभकार सहित अन्य उपस्थित थे।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share